आखिरकार देश के इतिहास में सर्वाधिक इमानदार और अ -सरदार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में विश्वासमत हासिल कर ही लिया है । यह दीगर बात है किउनका नाम चौ० चरण सिंह के बाद इतिहास में इस मायनो में दर्ज हो गया है कि वो ऐसेर प्रधानमंत्री हैं जो अपने विश्वासमत पर ही संसद में बहस का उत्तर नही दे पाए। चौधरी साहेब तो संसद तक विश्वासमत हासिल करने नहीं जा पाए थे परन्तु मनमोहन सिंह इस मामले में अनूठे हैं कि वो संसद में विश्वासमत तो जीत गए परन्तु बहस का उत्तर नहीं दे पाए।
पिछले दिनों में देश ने संसद के जो नज़ारे देखे वो आम हिन्दुस्तानी के लिए शर्मसार करने वाले थे । यह नज़ारे सोचने के लिए विवश कर रहे थे कि क्या यह वही संसद है जहाँ कभी पंडित जवाहर लाल नेहरू , डॉक्टर राममनोहर लोहिया , जयप्रकाशनारायण, चंद्रशेखर, इन्द्रजीत गुप्ता जैसे लोग देश की समस्याओं पर बहस किया करते थे? आज उसी संसद के प्रांगन में एक महिला की अध्यक्षता वाले मोर्चे की तरफ़ से खुलेआम बलात्कार , सुहागरात और वेश्याएं इस्तेमाल किए गए। यह सत्ता के गिरते चरित्र का द्योतक है।
सरकार के जीतने की खुशियाँ मनाई जा सकती हैं, और यह सत्ताधारी लोगों का अधिकार भी है, कि भले ही छल और कपट से सरकार बचायी गई लेकिन बच तो गई? अब मनमोहन बुश से किया वायदा पूरा कर सकेंगे । परन्तु इस जीत के पीछे असल कारन न तो कोयियो दलाल है, न यह बलात्कार और सुहागरात का नतीजा है, यह परिणाम है सिर्फ़ हमारे अन्दुरुनी मामलात में अमरीकी दखलंदाजी का.......
विश्वासमत के प्रथम दिन ही जब अमरीकी विदेश उप मंत्री रिचर्ड बौचेर का बयां आया कि अमरीका अल्पमत सरकार से भी समझौता करने को तैयार है उसी क्षण यह तय हो गया था कि सरकार तो बचेगी और उसे भाजपा बचायेगी। ऐसा निष्कर्ष बचकाना नहीं है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के तार मजबूती से अमरीका लॉबी से जुड़े हैं और बाउचर का बयां भाजपा के लिए खुली धमकी था । विश्वासमत से एन दी ऐ के ही सांसद क्यों गायब हुए?
दो दिनी बहस से एक बात और साफ़ हो गई कि सपा के बड़बोले महासचिव लंबे समय से प्रयासरत हैं कि लोग उन्हें नेता मान लें। लेकिन लोग उन्हें नेता मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी यह पीड़ा बार बार उभर कर आती है। वो नेता बन्ने का प्रयास करते हैं और जिनके लिए काम कर चुके होते हैं वही उन्हें उन पदवियों से नवाजने लगते हैं जिनसे यह महासचिव पीछा छुडाना चाहते हैं। इन महासचिव का बडबोलापन तो चूर चूर हो गया जब बसपा का एक भी सांसद सत्ता के खेमे में नहीं पहुँचा और सपा के ६ सांसद सपा से बगावत कर गए। क्या इसके बाद भी समाजवादी पार्टी सरकार की जीत पर खुशियाँ मनायेगी ?
अलबत्ता अमर सिंह की अतिसक्रियता का सपा और कांग्रेस को खासा नुक्सान हुआ । अगर सरकार की जीत दीअलों का नतीजा नहीं भी थी तब भी देश की जनता यह भरोसा करने को तैयार नहीं है कि मनमोहन सिंह ने इमानदारी से [ जो जुमला बार बार कहा जा रहा कि वो इमानदार हैं ] विश्वासमत हासिल किया है। मनमोहन सिंह भले ही फिलहाल अपनी सरकार बचने में सफल हो गए हों परन्तु लोगों को नार्सिम्हाराओ का विश्वासमत भी याद है जब इन्ही इमानदार प्रधानमंत्री जो उस समय वित्त मंत्री थे के सहयोग से उनहोंने सरकार तो बच्चा ली थी लेकिन ठीक उसी वक्त उ० प्र० से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया था। और कांग्रेस उस स्थिति में पहुँच गई थी जिस स्थिति में १९७७ में भी नहीं पहुँची थी । १९९३ में कांग्रेस को लगा झटका अभी तक उसकी कमर तोडे हुए है । यह नार्सिन्हाराओ के कर्मों का फल है कि एक राष्ट्रिय पार्टी जिसका इस देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उसकी नैय्या बचाने का दायित्व घटिया किस्म के दलाल निभा रहे हैं। नार्सिन्हाराओ ने कांग्रेस की जो कब्र खोदी थी उसमें कांग्रेस को दफनाने का काम मनमोहन सिंह पूरा कर चुके हैं।
सोनिया जी ने प्रधानमंत्री बन्ने से इंकार करके त्याग की एक नयी परिभाषा रची थी। लेकिन अगर मनमोहन सिंह २२ जुलाई को से ६ बजे राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंप देते तो उनकी एक छवि निखर कर आती और सरकार के माथे पर लगा होर्सेत्रदिंग का दाग भी धुल जाता .परिणामस्वरूप यह देश सारी दुनिया के सामने शर्मसार होने से बच जाता। सरकार तब ६ महीने चलती अब ८ महीने चलेगी। लेकिन मनमोहन ने देश की इज्ज़त बचने से बेहतर सरकार बचाना समझा ।
सरकार की सफलता पर खुश होने वाले अनजान खतरों की तरफ़ से मुंह फेर रहे हैं। मुझे वो मुलायम सिंह याद हैं [ पता नही कि सोनिया को याद हैं कि नहीं ?] जिन्होंने कहा था कि उन्होंने सोनिया को प्रधानमंत्री बन्ने से इसलिए रोका चूँकि वो देश को विदेशी हाथों में गिरवी रखने से बचाना चाहते थे। बेशक यह लेखक भी उस समय उन लोगों में था जिन्होंने उस समय सपा के उस कदम की मुखालिफत की थी। लेकिन आज मुलायम सिंह का वो जुमला मुझ जैसे एक आम हिन्दुस्तानी को बार बार उद्वेलित कर रहा है कि उस समय शायद मुलायम सही थे? हाँ एक बात निश्चित है कि कि जो सूरत-ऐ-हाल नज़र आ रहे हैं उसमें अगर मनमोहन सिंह भारत के घुर्बचौफ़ साबित हों तो कोई आश्चर्य नही । लेकिन तब इतिहास शायद ऊर्जा जरूरतों से समझौता करने के लिए लोगों को माफ़ भी कर दे लेकिन मुलायम सिंह को तो नहीं ही कर पयेगेया.....
मनमोहन सिंह के सामने असल चुनौतियां तो अब शुरू होंगीं । अभी तक वो यह आरोप लगा सकते थे कि वामपंथी दल मुनाफा कमा रहे सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने की राह में रोड़ा बन रहे थे, आर्थिक उधारीकरण में रोडा बन रहे थे। लेकिन अब पूंजीपति घरानों के झगडे , बॉलीवुड की नार्त्किओयों के किस्से भी प्रधानमंत्री को निपटाने होंगे। और सपा प्रमुख मुलायम सिंह को भी तैयार रहना पड़ेगा कि देश में १२.३% के स्टार तक पहुँचती महंगाई और देश में आत्महत्या करते किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारी उनकी भी उतनी ही होगी जितनी मनमोहन सिंह की।
सरकार के सामने अब अजब तरीके का दवाब होगा । सपा अपनी तयशुदा डील के तहत अब मायावती को जेल भिजवाना चाहेगी और अगर मनमोहन इस दवाब के आगे झुकेंगे तो देश यह समझेगा कि मायावती के आरोप सही थे और अगर वो यह नाजायज़ मांग नहीं मानेंगे तो जो तथाकथित दलाल सरकार को हलाल होने से बचाकर हराम कर सकते हैं वो कल सरकार को हलाल भी तो करवा सकते हैं
कुल मिलाकर सबक यह है कि दलाल चाहे सोनागाछी का हो या राजनीती का उसका चरित्र समान होता है और प्रश्न यह कि क्या बलात्कार और सुहागरात और वेश्याएं देश की सर्वोच्च सत्ता का निर्धारण भी करती हैं? सरदार मनमोहन सिंह असरदार तो साबित हुए हैं । उनहोंने केवल विश्वासमत जीता है लेकिन देश की जनता का भरोसा खोया है.....
पॉलिटिक्स-विश्वासमत सरकार ka लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 24 जुलाई 2008
बुधवार, 16 जुलाई 2008
उ. प्र. अगले राजनीतिक दंगल की taiyyaree
अब लगभग यह तय हो गया है की सरकार के विश्वासमत की बिसात उ प्र में ही बिछेगी । सभी दल उ। प्र को अपना टारगेट बनाकर चल रहे हैं। लगभग डेढ़ दशक तक देश की राजनीतिक पटल से गायब हो चुके उ। प्रकी अहमियत यकायक बढ़ गई है.सबसे बड़ी समस्या समाजवादी पार्टी के सामने अ रही है.उसके netritv को अपनी kargujariyon का khamiyaja bhugatna पड़ रहा है। kangress का घर बचने के फेर में sapa का घर ख़ुद tootane के kagar पर है। ख़बर है की लगभग १४ सपा संसद नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत पर उतर आए हैं।
हालाँकि सपा और कांग्रेस दोनों ही व्हिप जरी करके अपनी घर की टूटन को रोकने का प्रयास करेंगे.लेकिन दोनों को ही अपना घर बचाना टेढी खीर लग रहा है.सपा के कई मुस्लिम संसद तो इस बात से घबराए हुए हैं की उनके क्षेत्रों में यह प्रचार ज़ोर पकड़ने लगा है की मुलायम सिंघ ने सद्दाम हुसैन के कातिल बुश से हाथ मिला लिया है। इस प्रचार से आतंकित सपा के मुस्लिम संसद यह सोच रहे हैं की अगर उन्होंने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर सरकार के खिलाफ वोट कर भी दिया तो उनका कुछ नहीं बिगडेगा चूँकि ऐसी स्तिथि में सरकार गिर जायेगी और नया चुनाव होगा। ऐसे में दल बदल या व्हिप उल्लंघन का कोई जुर्म सुनने के लिए जगह ही नहीं बचेगी। ऐसे में यह मुस्लिम संसद अपने गृह क्षेत्र में कह सकेंगे की उन्होंने तो अम्रीका का साथ नहीं दिया है। फ़िर वोह बिना किसी दल के भी चुनाव जीतने की स्थिति में होंगे। चूँकि यह सभी मुस्लिम बहुल इलाकों से आते हैं।
सबसे अधिक गंभीर समस्या का सामना सलीम शेरवानी को करना पड़ रहा है। शेरवानी गाँधी परिवार के पुराने वफादार हैं और उनके निर्वाचन क्षेत्र बदायूं में यह चर्चा ज़ोर पकड़ने लगी है की जब बाबरी मस्जिद शहीद की गई थी तब भी शेरवानी कांग्रेस में थे औरुन्होंने मुसलमानों के किसी सवाल पर स्कंग्रेस नहीं छोड़ी थी बल्कि संसद बन्ने के लिए वोह बाद में सपा में चले गए थे। उधर उनके क्षेत्र के यादव मतदाता इस बात पर उतारू हैं की शेरवानी को वोट नहीं देंगे चूँकि उनके ऊपर यह आरोप है की उनहोंने विधानसभा चुनाव में सभी सपा प्रत्याशियों की खिलाफत की थी और उन्हें हराने के लिए कम किया था। यहाँ तक की मुलायम सिंघ के खिलाफ बी स प से खड़े हुए आरिफ अली गुन्नौर में मुसलमानों के सरे वोट झटक ले गए थे। पूरे जिले में मुलायम सिंघ अकेले सपा उम्मीदवार के तौर पर जीते थे वोह भेई बहुत कम अन्तर से।
सहसवान सीस्त जिस पर मुलायम पहले जीत चुके हैं वहां भी शेरवानी समर्थकों ने दी पी यादव को समर्थन दिया जिसके चलते सपा यह सीट मात्र १०० वोट के अन्तर से हरी। शेरवानी को सबक सिखाने के लिए यहाँ सपा ने मुलायम के भतीजे धर्मेन्द्र यादव को चुनाव लड़ने की तैय्यारी शुरू कर दी है।
इन बदली परिस्थियों में अगर शेरवानी मुलायम के साथ भी रहें तो उन्हें घर के रहे न घाट के वाली कहावत से दो चार होना पड़ेगा। चूँकि यादव मतदाता उन्हें स्वीकार करेगा नहीं और अगर वोह स्पा के साथ गए तो मुस्लिम वोतोबं से भी हाथ धोना पड़ेगा। और अगर मुलायम सिंघ ने उन्हें तिच्कित देने का अपना वायदा नहीं निभाया, जिसकी सम्भावना ज्यादा है तो वोह कहाँ जायेंगे?
शेरवानी की मजबूरी यह है की वोह बदायूं छोड़ नहीं नहीं सकते चूँकि उनकी सियासी ज़मीन हिंदुस्तान भर में कहीं नहीं है। उनका घर अलाहाबाद में है और वोह सन १९८४ से लगातार [ केवल १९८९ से १९९५ को छोड़कर ] बदायूं से जीत्नते आए हैं। जबकि उनके मरहूम वलीद ज़िंदगी भर लोकसभा का चुनाव नहीं जीत सके थे। ऐसे में शेरवानी आख़िरी वक्त में सपा को अंगूठा दिखा सकते हैं।
एक और संसद शफीकुर्ररहमान बर्क़ भी कुछ ऐसी ही दुविधा से घिरे हैं। पार्टी उनका भी पत्ता साफ करने का निर्णय ले चुकी थी। उनके पुत्र लोकदल से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं ऐसे में पार्टी उन्हें तिच्कित देने का अपना वायदा निभाएगी इसमें संदेह है। बर्क़ बाबरी मस्जिद आन्दोलन से जुड़े रहे हैं और वोह मुलायम सिंघ के किसी भी गुनाह का ठीकरा अपने सर फोड़ने से बचेंगे। उधर मुलायम के भाई रामगोपाल , बर्क़ के धुर विरोधी इकबाल मेमूद को संभल में प्रश्रय देते रहे हैं। ऐसे में बर्क़ सपा के साथ रहेंगे इसमें संदेह है।
एक औए मुस्लिम संसद मुनव्वर हसन पहले ही बसपा के सम,पार्क में हैं। इसी तरह घाटमपुर से सपा संसद राधेश्याम कोरी और मोहनलालगंज से संसद जयप्रकाश भी बसपा के साथ लगभग जा ही चुके बताये जाते हैं।
बंद से सपा संसद श्यामाचरण गुप्ता भी पार्टी से खफा चल रहे बताये जाते हैं। चर्चा है की वहां सपा उनका तिच्कित काटकर बसपा से ए आर के पटेल को लड़ने की घोषणा कर चुकी थी। उधर गुप्ता बी जे पी नेतायों के संपर्क में बताये जा रहे हैं । एक समय में वोह मुरली मनोहर जोशी के नज़दीकी रहे हैं।
फार्रूखाबाद से सपा संसद चंद्रभूषण सिंघ उर्फ़ मुन्नू बाबू भी सपा के साथ रहेंगे इसमें संदेह है। मुन्नू बाबु की समस्या यह है की बसपा यहाँ से नरेश अग्रवाल को चुनाव लड़ना चाहती है और अगर सपा और कांग्रेस का समझौता हुआ तो यह सीट सलमान खुर्शीद झटक ले जायेंगे॥ ऐसे में मुन्नू बाबु भी अपने पुराने घर बी जे पी का ही रुख करेंगे। वोह पहले भी बीजे पी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। गोंडा के संसद किर्तिवर्धन सिंघ भी पहले से बसपा के संपर्क में बताये जाते हैं।
हमीरपुर के सपा संसद राजनारायण बुधौलिया भी बी जे पी नेतृत्व के संपर्क में बताये जा रहे हैं, बताया जाता है की सपा ने वहदलों की यात्रा कर आए गंगा चरण राजपूत की टिकिट देने का मन बना लिया है।
एक और सपा संसद अंदरखाने बसपा के संपर्क में बताये जा रहे हैं। वोह हैं एस पी सिंघ बघेल। बघेल जलेसर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार से संसद होते आए हैं। लेकिन अब उनका क्षेत्र नए परिसीमन में समाप्त हो गया है। विधान सभा चुनाव में उनकी पत्नी सपा के बैन्नेर टेल हाथरस जिले की सिकंद्रराऊ सीट से सपा उम्मीदवार थी। लेकिन सपा की स्तानीय इकाई ने उनकी खुली खिलाफत की जिसके चलते वोह मात्र ३००० वोट से हरीन। ऐसे में बघेल को लगता है की अगर वोह बसपा से विधानसभा चुनाव लादेन तो आसन रहेगा। उनके ज़ख्मों पर नमक छिडकने के लिए सपा ने उनके धुर विरोधी राकेश सिंघ रना को विधान परिषद् का सदस्य बना दिया है। अब रना भी सिकंद्रराऊ से चुनाव लड़ने की तैय्यार्रे कर रहे हैं। रना की वहां सक्रियता बघेल के सीने में जलन पैदा कर रही है। ऐसे में वोह सपा के साथ रहेंगे मुश्किल हैं, वोह पहले भे बसपा में रह चुके हैं।
कभी मुलायम सिंघ की नक् का बल रहे झांसी के संसद चंद्रपाल सिंघ यादव भी सपा नेतायों से नाराज़ हैं॥ उनकी पीड़ा यह है की पार्टी कभी उनके शागिर्द रहे गरौठा के विधायक दीप नारायण सिंघ उर्फ़ दीपक यादव को उनके स्थान पर लड़ने की तय कर चुकी थी। पिछले दो वर्ष से चंद्रपाल ५ विक्रमादित्य मार्ग से मिलने का समय मांगते रहे बताये जाते हैं लेकिन वोह दिन उनके नसीब में आया नहीं है।
पुराने समाजवादी रहे डोरिया के संसद मोहन सिंघ और अलाहाबाद के संसद रेवती रमन सिंघ कभी मुलायम सिंघ के सीनियर रहे है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में बताया जाता है की दोनों ने अमर सिंघ पर अप्रत्यक्ष हमला बोला था की उन्हें वोह जगह नहीं मालूम जहाँ पार्टी के बड़े बड़े फैसले ले लिए जाते हैं। चर्चा है की तब मुलायम सिंघ ने दोनों को धमकी दी थी की वोह पहले अपनी घर की बगावत रोकेंगे॥ ऐसे में मोहन सिंघ और रेवतीरमण यह बर्दाश्त करेंगे की इतना अहम् फैसल फ़िर बिना उनकी जानकारी के ले लिए जाए। मुश्किल हैं...दोनों ही हल की संसदीय बोर्ड की बैठक में अनुपस्थित थे.

सदस्यता लें
संदेश (Atom)